जिला सांबा के ब्लॉक सुंब में आज पुलिस और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया जिसमें वहां के सरपंच सूर्य प्रकाश वर्मा बीडीसी चेयरमैन रमेश सिंह, समाजसेवी और पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, मंडल प्रधान बीजेपी बलविंदर सिंह और यूथ फॉर सोसायटी के चेयरमैन राहुल संब्याल अपनी टीम के सदस्यों के साथ मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस सफाई अभियान में सुंब में जितनी भी गंदगी थी उसको साफ किया गया। नालियां जो कि कब से ब्लॉक थी उनका ब्लॉकेज खोला गया। समाज सेवी नरेश शर्मा द्वारा ट्रैक्टर का भी प्रबंध किया गया जिसमें पूरी गंदगी को निकाल कर बाहर फेंका गया। सुंब में इस सफाई अभियान में दो ट्रैक्टर के करीब गंदगी निकली। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए बीडीसी चेयरमैन रमेश सिंह, बलेतर पंचायत के सरपंच सूर्य प्रकाश वर्मा, यूथ फार सोसाइटी के चेयरमैन राहुल संब्याल, मंडल प्रधान भाजपा बलविंदर सिंह और नरेश शर्मा समाजसेवी और पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं उन्होंने लोगों को संबोधित किया और गंदगी न फैलाने की अपील की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गंदगी ही हर एक प्रकार की बीमारी की जड़ है और करोना वायरस के इस क्रिटिकल दौर में ये और भी लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकती है। उन्होंने कहा कि जो गंदगी है इसका पूरे तरीके से इसको इसका बहिष्कार करना चाहिए और हर क्षेत्र को साफ रखना चाहिए। इसमें दुकानदार भाइयों से अपील की गई कि हर एक दुकानदार अपने दुकान के आगे आये और क्षेत्र की सफाई में अपना योगदान दे और दुकान की जो गंदगी है उसका डिस्पोजल खुद करें और उसको बस स्टैंड पर नहीं डाला जाए। इस सफाई अभियान के बाद वहां चौकी अफसर मोहन लाल द्वारा एक प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में वहां पर सफाई में शामिल सरपंच आम लोग और सारे अतिथि थे उन्होंने बैठकर भोज का आनंद लिया।चौकी अफसर मोहन लाल द्वारा आयोजित यह एक बहुत ही अच्छा सफाई अभियान था जिसमें अस्पताल के एडमिन ने पूरा सहयोग दिया था और बाकी सरपंचों पंचों ने इसमें अपना पूरा योगदान दिया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में सरपंच पटियाडी बलदेव सिंह, नायब सरपंच ब्लैतर कीमती लाल, धर्म सिंह, ललित गुप्ता, रिंकू सिंह , सनी कुमार, कुमार सिंह अस्पताल प्रशासन की तरफ से चंचल सिंह और विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों के अलावा बहुत सारे गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
International and Nationalnews, JKU News, Critical Analysis, Latest Information, Breaking News
![]() |
- Doda Poonch Rajouri News (6)
- JKUT NEWS (465)
- Local Samba News (213)
- Ramban News (6)
- Religious News (9)
- Social News (7)
- Sports News (12)
- Udhampur & Kathua News (9)
- local Jammu News (29)
Sunday, October 11, 2020
जिला सांबा के ब्लॉक सुंब में आज पुलिस और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से एक सफाई अभियान का किया गया आयोजन
Labels:
Local Samba News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के निर्माण के लिए एक रूपरेखा प्रदान करते हुए निजी सिक्कों क...
-
Pursuant to Notification No : JKB / HR - Rectt - 2020-333 Dated 07-12-2020 , the result of Online Mains Examination for the post of Probati...
-
Advocate Mohd Ishaq is no more. He was suffering from COVID19. It was alleged that he wanted to go to Srinagar for his treatment but authori...
-
हमने बैठक में 5 मांगें रखीं- राज्य का दर्जा जल्द दें, लोकतंत्र बहाल करने के लिए विधानसभा चुनाव कराएं, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का प...
-
SAMBA, OCTOBER 15: Commissioner Secretary, Social Welfare Department, Sheetal Nanda, who is also Observer for Electoral Rolls for Samba Dist...
-
On the occasion of Eid ul Azha; Sweets exchanged between BSF & PAKISTAN RANGERs in AOR of 48 bn BSF at BOP BUNDHTIP
-
श्रीनगर पुलिस ने परिमपोरा में चोरी और जबरन वसूली के मामलों का खुलासा किया है। वर्दी और डमी हथियार लेकर लोगों को लूटने वाले 10 आरोपी गिरफ्त...
-
Ukrainian plane that arrived in Kabul, Afghanistan, to evacuate Ukrainians has been hijacked into Iran on Tuesday.
-
Draft charges submitted against Rhea Chakroborty in Special NDPS court of receiving deliveries of ganja from Samuel Miranda, Showik Charobo...



No comments:
Post a Comment