जैसे कि पूर्वानुमान था की रजनी संब्याल पार्षद ने सांबा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगी, बिल्कुल वैसा ही हुआ साम्बा के ऐतिहासिक किले मे रजनी सम्ब्याल ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। सनद रहे कि रजनी संभाल पहले निर्दलीय पार्षद थी और सांबा में बीजेपी और कांग्रेस की मदद से नगरपालिका बनी थी जिसमें बीजेपी के पवन कोहली जी अध्यक्ष थे और कमेर सिंह कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। यह एक बहुत ही विचित्र तालमेल था और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। बाद में रजनी संब्याल के साथ गठजोड़ करते हुए बीजेपी ने उनको अपने साथ मिला लिया और सांबा नगर परिषद के कांग्रेस के पार्षद जोकि उपाध्यक्ष थे उनको उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इसी के चलते यह पूर्व अनुमान लगाया जा रहा था कि रजनी संब्याल अब उपाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगी तो ऐसा ही करते हुए पूर्व अनुमानों के साथ आज उन्होंने सभा के अध्यक्ष नगर परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बहुत सारे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे


No comments:
Post a Comment