आज सांबा जिले की गौरन चौकी प्रभारी मोहनलाल को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने छापेमारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पंच तरसेम लाल जिन्होंने पूर्व पंच रमेश लाल पर कातिलाना हमला किया था उनको कड़ी मशक्कत के बाद विजयपुर से आज शाम के 5:30 बजे के करीब उनके बेटे के साथ गिरफ्तार कर लिया। सनद रहे कि पूर्व पंच रमेश लाल का भाजपा कार्यकर्ता और पंच तरसेम लाल से जमीनी विवाद काफी देर से चल रहा था। अक्सर पंच तरसेम लाल पूर्व पंच रमेश लाल को धमकियां देते थे। एक दिन उन्होंने रंजिश निकालते हुए पंच तरसेम लाल पर हमला कर दिया और उनको बुरे तरीके से जख्मी कर दिया जिससे वह अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में 7 दिन रहे। पूर्व पंचम लाल की गिरफ्तारी आज 2 हफ्ते से भी ऊपर हुई है। काफी देर से उनको पकड़ने के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही थी लेकिन नतीजा अच्छा नहीं रह रहा था। गौरतलब है कि इसी बात को लेकर सुबं के लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किए और एक बार उन्होंने सुबं को जाने वाली रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया।जिसको एसएसपी सांबा राजेश शर्मा ने इस आश्वासन के साथ खुलवाया था कि थोड़े ही दिनों में पंच को पकड़ लिया जाएगा। सुंबके लोग और बाकी पार्टियों के नेता यह इल्जाम लगा रहे थे कि पंच तरसेम लाल बड़े भाजपा नेताओं की सिफारिश पर पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं और पुलिस भाजपा नेताओं की रोब की वजह से सही ढंग से काम नहीं कर रही है।
International and Nationalnews, JKU News, Critical Analysis, Latest Information, Breaking News
![]() |
- Doda Poonch Rajouri News (6)
- JKUT NEWS (465)
- Local Samba News (213)
- Ramban News (6)
- Religious News (9)
- Social News (7)
- Sports News (12)
- Udhampur & Kathua News (9)
- local Jammu News (29)
Sunday, September 27, 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment